Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ बुढ़मू का ऐतिहासिक गुतरू मेला

बुढ़मू प्रखंड के अंतर्गत लगने वाला ऐतिहासिक गुतरू मेला हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। यह मेला हर साल दशहरा के बाद मनाया जाता है। इसके बाद फिर मुडमा मेला का आयोजन होता है। मेले के आयोजन से गुतरू और आस-पा के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। हर साल इस मेले में हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

यह भी पढ़ेंः रांचीः नाउज में बिन्धु बसाईर पूजा सह जतरा का आयोजन, नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कें धुन में झूमे लोग

 

मेले में यह लोग हुए शामिल

मेला एवं सांस्कृतिक मंच का विधिवत उद्घाटन प्रमुख बुढ़मू सत्यनारायण मुंडा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष जिला परिषद रांची पार्वती देवी, जे. एल. के.एम.पूर्व कांके विधान सभा प्रत्याशी फुलेश्वर बैठा, उप प्रमुख बुढ़मू हरदेव साहू मुखिया चैनगड़ा देवती देवी, दशरथ उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । साथ ही मेला में जे एल के एम के वरीय उपाध्यक्ष सह रांची लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम अंसारी बड़ेहार सहित अन्य गणमान लोग उपस्थित हुए ।

One thought on “रांचीः हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ बुढ़मू का ऐतिहासिक गुतरू मेला”

Comments are closed.