आरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है, साथ ही इस मामले में एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें की दिनांक 24.10.2026 के अपराह्न में जोरार स्थित उनके आवास पर लक्ष्मीकान्त मुण्डा का शव बरामद किया गया था। मामले में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू किया था।
गठित की गई थी स्पेशल टीम
उक्त घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, महोदय, ग्रामीण, रॉची के नेतृत्व में कांड के उद्भेदन एवं अनुसंधान हेतु एक SIT का गठन किया गया। गठित टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू, के साथ थाना प्रभारी, नामकुम, टाटीसिलवे, खरसीदाग एवं अन्य थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को शामिल करते हुए कांड उद्भेदन हेतु त्वरित कार्रवाई के दौरान तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर इस कांड में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त 1. प्रदीप गोसाई, उम्र 38 वर्ष, पे०-बृज गोसाई, सा० बड़ा घाघरा देवी मंडप, थाना डोरण्डा, जिला राँची, 2. अमित टोप्पो उर्फ अमित गोसाई, उम्र 34 वर्ष, पिता स्व० राकेश टोप्पो, सा० डंगरा टोली, थाना लालपुर, जिला राँची, 3. सिन्दु कुमार गोसाई, उम्र 31 वर्ष, पिता बृज गोसाई, सा० बड़ा घाघरा देवी मंडप के पास, थाना डोरण्डा, जिला राँची को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ेंः रांचीः पिठोरिया में होटलकर्मी राहुल की हत्या, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम
गिरफ्तार आरोपी का बयान
गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया, जिससे यह ज्ञात हुआ कि दिनांक 23.10.2026 की रात्रि करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच लक्ष्मीकांत मुण्डा की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। तथा हत्या के कारण के संबंध में यह ज्ञात हुआ कि अरगोड़ा अंचल, मौजा बड़ा घाघरा स्थित खाता संख्या-29 के 96 डी0 की भूमि गोसाई परिवार के द्वारा उक्त जमीन की विभिन्न डीड की माध्यम से बिकी कर म्युटेशन / दाखिल-खारिज कराने के लिए अरगोड़ा अंचल में विभिन्न समय अंतराल पर आवेदन समर्पित किया था।
जमीन के म्यूटेशन को लेकर था विवाद
समर्पित म्युटेशन आवेदन के विभिन्न मामलों की स्थल जॉच एवं दस्तावेजों के सत्यापन मृतक राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकान्त मुण्डा के द्वारा राजस्व कर्मचारी के रूप में की गई थी तथा जॉच के कम में डीड सहित अन्य जमीन के मूल दस्तावेजों के आधार पर वंशावली में भिन्नता पाये जाने के कारण कई नामातंरण वाद में उनके द्वारा जाँच प्रतिवेदन प्रतिकूल टिप्पणी अंकित करते हुए अंचल अधिकारी, अरगोड़ा को दाखिल-खारिज अस्वीकृत करने की अनुशंसा की गई थी, जिसके आधार पर अरगोड़ा अंचलाधिकारी के द्वारा उक्त वर्णित खाते के भूखण्डों का नामातंरण वाद अस्वीकृत कर दिया गया था तथा कुछेक नामातंरण वाद / दाखिल-खारिज का मामला प्रक्रियाधीन / लंबित था, जिसके परिणामस्वरूप अप्राथमिकी अभियुक्तों के द्वारा सुगमता पूर्वक जमीन की बिकी एवं दाखिल-खारिज नहीं करायी जा पा रही थी तथा भूखण्ड के केतागण के द्वारा अपराधकर्मियों पर नामांतरण एवं दखल-कब्जा दिलाने हेतु लगातार दबाव दिया जा रहा था।
हत्या की बनाई योजना
उक्त अपराधकर्मी मृतक लक्ष्मीकांत मुण्डा के माध्यम से समर्पित किये जा रहे जॉच प्रतिवेदन से क्षुब्ध एवं कोधित थे, जिसके परिणामस्वरूप षडयंत्र पूर्वक उनकी हत्या की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया गया। कांड में संलिप्त एवं फिरार शेष तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों 1. भोला गोसाई, 2. अमित सिंह 3. शैलेश एवं संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। साथ ही अप्राथमिकी अभियुक्तों का पूर्ववृत अपराधिक इतिहास ज्ञात किये जा रहे हैं।