Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः 10 दिनों में 125 कुत्तों का किया टीकाकरण, 50 की हुई नसबंदी

रांची. शहर को रेबीज-मुक्त बनाने और मानव-कुत्ता द्वंद्व कम करने के लिए रांची नगर निगम ने पशु कल्याण अभियान फिर शुरू किया है। पिछले 10 दिनों में 125 स्ट्रीट डॉग्स का एंटी-रेबीज टीकाकरण और 50 कुत्तों की नसबंदी की गयी है। अभियान के लिए चार वाहनों के साथ दो मॉर्निंग और एक इवनिंग टीम तैनात की गयी है। टीमें रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों और गली-मोहल्लों में आवारा कुत्तों का रेस्क्यू, उपचार, टीकाकरण और नसबंदी कर रही हैं।

यह भी पढ़ेंः रांचीः पिठोरिया में होटलकर्मी राहुल की हत्या, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

स्ट्रीट डॉग्स से संबंधित शिकायत, रेस्क्यू या सहायता के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट रांची सिटीजन ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।