राजधानी रांची अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के बाड़े गांव के रहने वाले रामप्रसाद मुंडा काम करने के लिए हैदराबाद जाने के क्रम में लापता हो गए हैं। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनसे संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनके घरवाले काफी चिंतित हैं और उन्हें अपने स्तर से खोजने का भी प्रयास कर रहे हैं। पर अभी तक उन्हें किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली है।
31 अक्तूबर को आखिरी बार हुई थी बात
पंचायतदर्पण की टीम ने उनके घर जाकर परिजनों से बात की और रामप्रसाद मुंडा को खोजने में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है। परिजनों ने बताया की रामप्रसाद 30 अक्तूबर दिन शु्क्रवार को घर से निकले थे और हटिया स्टेशन से दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे थे। उन्हें तेलंगाना की चर्लापल्ली स्टेशन पर उतरना था।

चर्लापल्ली स्टेशन के बाद नहीं हुई बात
परिजनों ने बताया कि जब 31 अक्तूबर की शाम में रामप्रसाद से आखिरी बार बात हुई तो उन्होंने कहा की वो चर्लापल्ली स्टेशन के पास हैं, फिर उसके बाद रामप्रसाद से किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। इसके कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और नेताओं से इस संबंध में मदद की अपील की है।
यह भी पढ़ेंः रांचीः नागपुर के डुंगरी से लापता हुए बाड़े गांव के शरधन मुंडा, परिजनों ने की खोजने की अपील
पहले भी जाकर लौट चुके हैं
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वो चर्लापल्ली के लिए निकले हैं। इससे पहले भी रामप्रसाद वहां जाकर काम करके लौट चुके हैं। परिजनों को यह भी नहीं मालूम है कि वो वहां पर किस जगह में रहते हैं और किस कंपनी के काम करते हैं। उन्हें सिर्फ यह पता है कि एक ठेकेदार उन्हें लेकर जाता था, जो फिलहाल डालटेनगंज में किसी काम से गया हुआ है।
पंचायतदर्पण की टीम कर रही मदद
रामप्रसाद का पता लगाने के लिए पंचायतदर्पण की टीम ने तेलगाना के एक स्थानीय पत्रकार से बाात कर घटना की जाानकारी दी है और उसे भी अपने स्तर से पता लगाने के लिए कहा है। इसके अलावा सिकंदराबाद से रेल थाना से भी संपर्क करके मामले दी जानकारी दी जा चुकी है। अगर आपको इससे संबंधित कि प्रकार की जानकारी मिलती है तो इस नंबर पर 8969383153 पर संपर्क कर सकते हैं।