रांची जिला अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के बाड़े गांव निवासी शरधन मुंडा लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने बताया कि शरधन मुंडा काम करने के लिए नागपुर गए हुए थे। एक व्यक्ति उन्हें अपने साथ काम करने के लिए लेकर गया था। इस दौरान शरधन मुंडा नागपुर के डुंगरी से लापता हो गए हैं। उनके किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

परिवार की अपील
बाड़ें गांव में उनकी पत्नी फूलो देवी, बेटी इंदुकमुारी और बेटा सौरभ कुमार रहता है। शरधन मुंडा के परिवार ने अपील करते हुए कहा है कि वो पुलिस प्रशासन उनका पता लगाने में मदद करें। जिन भी लोगों को उनके संबंध में जानकारी मिलती है वो उनके बेटे के मोबाइल नंबर 9031264247 पर जानकारी दे सकते हैं ।
One thought on “रांचीः नागपुर के डुंगरी से लापता हुए बाड़े गांव के शरधन मुंडा, परिजनों ने की खोजने की अपील”
Comments are closed.