Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः बाड़ें गांव में रामकृष्ण मिशन की तरफ से 25 किसानों को दिया गया नैनो यूरिया

देश में नैनो यूरिया के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। बाड़े गांव में किसानों और कृषि को बढ़ावा देने के लिए रामकृष्ण मिशन की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत किसानों को खाद और बीज दिया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को बाड़े गांव के 25 किसानों को नैनो यूरिया दिया गया। इस दौरान दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ नेहा राजन ने किसानों को नैनो यूरिया के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में किसानों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में सरसों की खेती को बढ़ावा देने की पहल, बाड़े गांव में किसानों के बीच बांटे गए बीज

बांटे जा चुके हैं सरसों के बीज

इससे पहले भी बाड़े गांव में किसानों को रामकृष्ण मिशन की तरफ से सरसों के बीज बांटे जा चुके हैं। बाड़े और सिदरौल में कुल 50 एकड़ जमीन में सरसों की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अनगड़ा प्रखंड में 25 एकड़ और मांडर प्रखंड में 25 एकड़ में सरसों की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। इन प्रखंडों में 100 से अधिक किसानों को सरसों आभा-1 किस्म के बीज दिए गए हैं. इसकी बुवाई एक लाइन में की जाती है।