Skip to main content

Panchayat Darpan

|

अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: श्याम सिंह राणा

हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका का नया कानून, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों के सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है, उसका भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

हॉर्टिकल्चर फेयर एंड एक्सपो-2026

यह बयान उन्होंने करनाल स्थित महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय (MHU) में प्रथम हॉर्टिकल्चर फेयर एंड एक्सपो-2026 के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए दिया. मंत्री ने कहा कि भारत अतीत में भी इस प्रकार की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपट चुका है.

 

अटल बिहारी बाजवेयी का दिया उदाहरण

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब अमेरिका ने इसी तरह के प्रतिबंध लगाए थे, तब भारत ने मजबूती से खड़े होकर परमाणु परीक्षण किया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि लगभग 140 करोड़ की आबादी वाला भारत अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेगा.