Skip to main content

Panchayat Darpan

|

कांके के ओएना में हुई झारखंड क्षत्रिय महासंघ की बैठक, समाज को आगे बढ़ाने के साथ यूजीसी कानून को लेकर हुई चर्चा

क्षत्रिय एकता को बढ़ाने के लिए और समाज के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से झारखंड क्षत्रिय महासंघ की बैठक आयोजित की गई. संगठन विस्तार करने के लिए हुए इस बैठक का आयोजन कांके प्रखंड के ओएना स्थित एक निजी कम्युनिटी हॉल में की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के माननीय लोगों ने दीप जलाकर किया. इस दौरान वक्ताओं ने संगठन विस्तार और संगठन की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट भी पेश किया. साथ ही बैठक में संगठन की तरफ से भविष्य में किए जाने वाले कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी गई.

समाज के सुधार पर हुई चर्चा

बैठक को संबोधित करते हुए लोगों ने समाज में सुधार के लिए उठाए जाने वाले कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि समाज की गरीब बेटियों के विवाह के लिए संगठन कि तरफ से प्रयास किया जाएगा और गरीब परिवारों की बेटियों की विवाह करने के लिए आर्थिक सहयोग किया जाएगा. साथ ही यह भी चर्चा की गई की सभी लोग अपने बच्चों के अच्छी शिक्षा दिलाने की कोशिश करेंगे. क्योंकि शिक्षा ही आज सबसे बड़ा हथियार है. समाज के बच्चों को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी शिक्षा पर जोर दिए जाने की बात कही गई.  इसलिए अगर समाज के बच्चों को पढ़ने के लिए पैसों की कमी की समस्या आएगी तो संगठन अपने कोष से उन बच्चों की मदद करने के लिए आगे आएगा. बैठक में रक्तदान करने पर चर्चा हुई की समाज के लोग रक्तदान करेंगे.  इसके साथ ही बैठक में शामिल लोगों से अपील की गई की नशामुक्ति अभियान को बढ़ावा दें और लोगों से नशा छोड़ने के लिए कहें.  संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसके बॉयलॉज में सुधार करने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव मांगे  गए. 

यूजीसी कानून पर भी चर्चा हुई

बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानून पर भी चर्चा हुई और समाज पर इसके आने वाले असर पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान कहा गया कि यह कानून स्वर्णों के खिलाफ है, और इसका दुरुपयोग किया जाएगा. वक्ताओं ने कहा की क्षत्रिय समाज में भी सभी वर्ग के लोग रहते हैं और उनके उत्थान के लिए मदद करने की जरूरत है. बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार के यूजीसी कानून का विरोध किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की. बठक में ओरमांझी, बेड़ो, खूंटी, कांके, नामकुम, बुंडू, रातु और इटकी प्रखंड के क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए.

झारखंड क्षत्रिय महासंघ का डिजिटल सशक्तिकरण

झारखंड क्षत्रिय महासंघ की गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने, संगठन के कोष संकलन एवं वित्तीय व्यवस्था को बेहतर बनाने, समाज के परिवारों का व्यापक एवं उपयोगी सर्वेक्षण तैयार करने तथा समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा का सुव्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से संगठन ने अपना वेबसाइट बनाने का फैसला किया है. इसके लिए संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री राधा चरण सिंह जी (हुटुप, ओरमांझी) ने ₹3,000/- (तीन हजार रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की है. संगठन की इस पहल से समाज के युवक-युवतियों की शादी ब्याह के जोड़ी खोजने में माता पिता और परिजनों को परेशानी नहीं होगी.

बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई इसके बाद इन लोगों को कांके प्रखंड के लिए संगठन का पदाधिकारी प्रस्तावित किया गया है.
अध्यक्ष- सतीश सिंह, (नेवरी विकास)
महासचिव- दिलीप सिंह (करकट्टा)
उपाध्यक्ष- रणविजय नाथ शाहेदव
गोपाल शरण साय (सांगा)
विकास नाथ शाहदेव, (करकट्टा)
सुनिल कुमार सिंह (ओएना)
शिवरतन सिंह (नेवरी विकास)
भुनेश्वर सिंह (हलदामा)
बिंदेश्वर सिंह (नेवरी)
विवेक सिंह (निवरी विकास)
भवानी सिंह (करकट्टा)
दिलीप सिंह (ओएना)
रंजीत सिंह टिंकू (विकास)
सह सचिव– अटल सिंह (सांगा)
महेन्द्र सिंह (चंदवे)
भुवनेश्वर सिंह (नेवरी)
मिथलेश सिंह (ओएना)
राजेन्द्र नाथ शाहदेव (करकट्टा)
परमेश्वर नाथ शाहदेव (करकट्टा)
जितेंद्र शेखर (मेसरा)
कोषाध्यक्ष- सुरेद्र सिंह (ओएना)
विशाल सिंह (नेवरी विकास)
संरक्षक मंडल
कामाख्या नारायण सिंह
अजीत सिंह (विकास)
अनिल सिंह (ओएना)
उमेश सिंह (नेवरी)
भुवनेश्वर सिंह (नेवरी)
भीम सिंह (सिरांगो)
सत्यनारायण सिंह (जिदू)
लखन सिंह (करकट्टा)
देवचंद सिंह (पतरातु)
केंद्रीय समिती– दिलीप सिंह (रातू)
केंद्रीय समिति-उपाध्यक्ष-राधाचरण सिंह 
महासचिव– हरिशंकर सिंह
कोषाध्यक्ष
रूद्रेश्वर राय
दयानंद राय 
प्रवक्ता- राजेश नाथ शाहदेव