Skip to main content

Panchayat Darpan

|

चतराः अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, मगध परियोजना में पांच हाइवा जब्त

चतरा के मगध परियोजना में कोयला तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मगध कोल परियोजना में कोयला तस्करी के विरुद्ध एसआईएसफ एवं सीआईएसएफ कि संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला लोडेड पांच हाइवा जब्त किए गए हैं । मिली जानकारी के अनुसार एसआईएसफ एवं सीआईएसएफ कि संयुक्त टीम की रात में गुप्त अभियान चलाकर अवैध कोयला लोड कर भाग रहे हाइवा को पकड़ा।

 

जारी है आगे की कार्रवाई

मगध से ओझा टोला में पांचों हाईवा को घेराबंदी करके जब्त किया गया। हाइवा को जब्त करने के बाद जांच टीम आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। साथ ही कथित कोयला तस्करों का नाम पता जुटाने में इंटेलिजेंस विभाग जुटा हुआ है ।