रांची जिला के बुढ़मू प्रखंड अतंर्गत चकमें पंचायत के रोल गांव में नाबालिग आदिवासी संग हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिलने कई नेता आज उनके पीडित परिवार के घर पहुंचे । उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगा है । हालांकि आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है । आरोपी मतवे गांव का निवासी है।
आरोपी ने पीड़ित परिवार पर बनाया केस वापस लेने का दबाव
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया की आरोपी ने उनके परिवार को डराने धमकाने की भी प्रयास किया और इस मामले में मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी । आरोपी ने पीड़ित परिवार को केस वापस करने की भी धमकी दी है .। मामले की गंभीरता को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचे ।

नवीन जायसवाल ने की स्पीडी ट्रायल की मांग
हटिया विधायक और भाजपा नेता नवीन जायसवाल ने मौके पर कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल होना चाहिए और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में भी कोई इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक बीजेपी उनके साथ खड़ी है.
समाज के लिए कलंक है यह घटनाः सनी टोप्पो
वहीं मांडर विधानसभा के पूर्व बीजेपी प्रत्याशी और बीजेपी नेता सनी टोप्पो ने कहा कि आदिवासी नाबालिग युवती के साथ घर में घुसकर इस तरह की जघन्य घटना को अंजाम देना यह दिखाता है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है । पुलिस और कानून का डर लोगों के बीच में खत्म हो गया है । साथ ही कहा कि इस तरह की घटना समाज के लिए कलंक है और इसलिए पीड़ित परिवार के बीजेपी का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा और एक समिति की गठन किया गया है जो इस मामले की रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर दी जाएगी ।

पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है बीजेपीः जीतू चरण राम
कांके विधानसभा के पूर्व विधायक जीतू चरण राम ने कहा कि पीड़ित परिवार को आरोपी की तरफ से जान से मारने की धमकी जा रही है और केस वापस लेने के लिए कहा जा जा रहा है । आरोपी को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बीजेपी इस मामले की जांच अपने स्तर से कर रही है और इसकी रिपोर्ट प्रदेश स्तर कमिटी को सौंप देगी । उन्होंने कहा कि आरोपी यह नहीं समझे की पीड़ित परिवार अकेले है, बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता उनके साथ खड़े है ।
आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का किया जाएगा प्रयास
इन नेताओं के अलावा मांडर विधानसभा की पूर्व विधायक और बीजेपी नेता गंगोत्री कुजूर, चकमे पंचायत के मुखिया और समाजसेवी तपेश्वर मिश्रा, ठाकरगांव मंडल के अध्यक्ष संतोष यादव, बाड़े पंचायत के सरपंच सुरजन गोड़ाइत, बिरसा मुंडा, छिबरा मुंडा, उत्पल नाथ शाहेदव समेत कई लोग मौजूद थे. सभी ने कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़़ी सजा दिलाने का प्रयास बीजेपी करेगी । बेटियों की सुरक्षा करने के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है ।
क्या है मामला
बता दें कि मंगलवार को मतवे गांव में आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था, जब घर में लड़की अकेली थी । इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोप की गिरफ्तार कर लिया था और मामले की जांच में जुट गई थी । आरोपी विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं ।
One thought on “दुष्कर्म पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग को लेकर, रांची के रोल गांव पहुंचे बीजेपी के विधायक और नेता”
Comments are closed.