Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांची के बाड़े गांव में मनायी गई गांधी जयंती, याद किए गए बापू

गांधी जयंती के अवसर पर आज देश और राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । रांची जिला अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के बाड़े गांव में गांधी जयंती मनाई गई और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाड़े पंचायते पंचायत भवन में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

बापू के विचारों को बताया गया

इस मौके पर सभी लोगों ने महात्मा गांधी के विचारों के बारे में लोगों को बताया और अपने विचार रखें. साथ ही उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रांसंगिक है और उनके बताए रास्ते पर चलकर एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है ।

 

गांधी के विचारों से ले सीख

पंचताय समिति सुरज गोड़ाइत ने महात्मा गांधी के बारे में बताते हुए उनके योगदान का जिक्र किया और कहा की वर्चतमान पीढ़ी को उनके विचारों और आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर मुखिया अनूप उरांव. पंचायत समिति सदस्य सुरजन गोडाइच, पंचायत सेवक बजरंग साहू और पूरे ग्रामीण मौजूद थे।