भारतीय जनता पार्टी आम लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए और आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। पार्टी की तरफ से एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसके तहत अब जनता की शिकायतों को सुना जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

नए कार्यालय का हुआ उद्घाटन
इसके तहत नए कार्यालय खोले जा रहे हैं। काठीटांड़ चौक में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। भारतीय जनता पार्टी रांची जिला ग्रामीण पश्चिम के नये जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार दुबे, जिला महांमत्री सुधाकर चौबे, मण्डल अध्यक्ष सुबोध कुमार साहु , भाजपा नेता राम नरायण भगत, परसु राम महतो, पंचम महतो, और कार्यालय मंत्री संजीव तिवारी, ने यहां पर बैठक आयोजित की।