Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांची में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

राँची। राजधानी राँची में पुलिस विभाग से जुड़े एक परिवार के किशोर पर गंभीर आरोप लगे हैं। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित हरिजन बस्ती में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियाँ करने और विरोध करने पर उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

लंबे समय से कर रहा था परेशान

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी किशोर अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को लंबे समय से परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, पुलिस लिखी गाड़ी से उसका पीछा करने और मोरहाबादी ले जाकर गायब कर देने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।मामले में नाबालिग की नानी मालती देवी की शिकायत पर लोअर बाजार थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।