ठाकुरगांव के बैंक मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल हुई मिठु कुमारी की आज सुबह तीन बजे मौत हो गई । जिसके बाद बच्ची के परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें की बुधवार सुबह बैंक मोड़ के पास स्कॉर्पियों की टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी, उसका एक पैर कटकर अलग हो गया था।
बंद रहेगा स्कूल
इस दुखद घटना के बाद ठाकुरगांव के आदिवासी बाल विकास विद्यालय को आज बंद रखने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि मृत बच्ची उसी स्कूल की छात्रा थी। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बच्ची को तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने टक्कर मारी और पलट गया।
यहां देखें वीडियोः एक सकॉर्पियो वाहन तेज गति से रांची की तरफ से जा रही थी। इस दौरान उस गाड़ी की चपेट में वह बच्ची आ गई
50 लाख मुआवजे की मांग
इस हादसे के बाद भाजपा रांची जिला ग्रामीण पश्चिम के जिला उपाध्यक्ष राम कुमार दुबे ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बुडमू रांची से अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि देने की मांग की है। साथ ही पुलिस से मांग की है कि जिस स्कॉर्पियों से हादसा हुआ है, उसके मालिक और चालक को गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही राम कुमार दूबे ने मांग रखी है कि पी़ड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. बता दे की मृत बच्ची परिवार की इकलौती कमाऊ सदस्य थी।
यह भी पढ़ेःं रांचीः ठाकुरगांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची
One thought on “रांचीःठाकुरगांव सड़क हादसे में घायल हुई बच्ची की मौत, परिजनों ने कि ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग”
Comments are closed.