Skip to main content

Panchayat Darpan

|

नवरात्र के पावन अवसर पर बीजेपी नेता ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएं, सुख और समृद्धि की कामना

नवरात्र की शुरूआत हो चुकी है। पहले दिन मां दुर्गा के पहले रूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। आज से नौ दिनों तक लोग माता की भक्ति में लीन रहेंगे। सभी नौ दिनों तक माता रानी के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवें दिन विजयदशमी मनाया जाता है।

नवरात्र की दी शुभकामना

नवरात्र के इस पावन मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा रांची जिला जिला ग्रामीण पश्चिमी राम कुमार दूबे ने बुढ़मू प्रखंड के लोगों समेत पूरे झारखंड वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएं। मां के नौ स्वरूपों की कृपा से हर घर में खुशियों का वास हो और सभी के जीवन में नई ऊर्जा, शक्ति एवं सकारात्मकता का संचार हो। इस पावन पर्व पर हम सभी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ माँ दुर्गा की आराधना करें।