देश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है. योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों 6000 रुपये दिए जाते हैं. इस तरह से प्रत्येक किस्त में 2000 रुपये दिए जाते हैं. योजना के तहत अब क देश के किसानों को 23 किस्त दी जा चुकी हैं. अब किसान इस योजना के तहत मिलने वाली 24 किस्त इंतजार कर रहे हैं. सरकार के नियमों के तहत हर चार महीने में इसकी एक किस्त किसानों के खाते में सीधे भेजी जाती है. पीएम किसान योजना के तहत आखिरी किस्त 20 जून 2026 को भेजी गई थी.
इसके बाद अब किसानों की नजर 24 वीं किस्त पर है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अब अगली किस्त सितंबर या अक्तूबर में किसी भी दिन भेजी जा रही है. आमतौर पर यह देखा जाता है कि सरकार की तरफ से त्योहारों से पहले यह राशि किसानों के खाते में भेज दी जाती है. खबर यह भी आ रही है कि रक्षाबंधन से पहले 24 किस्त की राशि किसानों को खाते में भेजी जा सकती है. हालांकि पीआईबी ने इन खबरों का खंड़न किया है. तो अब आपको बताते हैं कि 24 किस्त की राशि कब तक आपके खाते में आ जाएगी और इससे पहले आपको क्या करना है.
20 जून की जारी की गई किस्त
बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत 23 वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी. इस हिसाब से देखें तो अगस्त से नवंबर के बीच में कभी भी किसानों के खाते में पैसे दिए जा सकते हैं. अक्तूबर और नवंबर में दुर्गा पूजा और दीवाली जैसे त्योहार हैं इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं इन त्योहारों से पहले किसानों के खाते में पैसे भेजे जा सकते हैं. 24वी किस्त में किसानों को खाते में 2000 रुपये आएंगे. हालांकि इसके लिए सरकार की अधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. इसलिए किसी भी भ्रामक खबर या लिंक पर भरोसा नहीं करें. किस्त जारी करने से पहले सरकार इसे जारी करने कि अधिकारिक घोषणा करती है.
करें ई-केवाईसी
अगर आप चाहते हैं कि 24 किस्त की राशि बिना किसी परेशानी के आपके खाते में आसानी से पहुंच जाए तो इसके लिए सबसे पहले अपना E-kyc स्टेट्स चेक करें. इस योजना का लाभ लेने के लिए कृषि मंत्रालय ने सभी लाभुक किसानों के लिए बायोमेट्रिक और ओटीपी आधारित e-KYC को जरूरी कर दिया है. जिन किसानों का e-Kyc अधूरा रहेगा उनके खाते में पैसे नहीं आएंगे. इसके अलावा लाभुक किसानों का खाता आधार से लिंक होने के साथ-साथ एनपीसीआई डीबीटी एक्टिव होना जरूरी है. इसके साथ ही अपने जमीन संबंधी वेरिफिकेशन भी किसान करा ले. किसान भाई सीएससी में जाकर या घर बैठे पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी से कुछ ही मिनटों में अपनी e-KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.
2 thoughts on “पीएम-किसान की 24वीं किस्त का इंतजार बढ़ा, किसानों को e-KYC कराने की सलाह”
Comments are closed.