Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः दुर्गा पूजा को लेकर उमेडंडा और चकमे गांव में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बुढ़मू: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक खलारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में बुढ़मू पुलिस ने उमेडंडा एवं चकमे गांव में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा व पुलिस जवानों ने गांव के विभिन्न इलाकों में मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

आम लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने का संदेश दिया।

 

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।