Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः मुड़मा मेला को लेकर NH-75 का रूट डायवर्ट, 27 से 29 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

मांडरः आगामी मुड़मा मेला 2026 का आयोजन दिनांक 27.10.2026 से 28.10.2026 तक होना है। मेले के दौरान आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का पैदल आना-जाना लगा रहता है। इस कारण एनएच-75 पर वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाई होती है।

प्रत्येक वर्ष मेले को देखते हुए एनएच-75 का रूट डायवर्ट किया जाता है। इसी परिपेक्ष्य में विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संधारण हेतु दिनांक 27.10.2026 से 29.10.2026 तक एनएच-75 का रूट डायवर्ट किया गया है।

डायवर्ट रूट इस प्रकार है:

1. ब्लॉक रोड मांडर होते हुए ठाकुरगांव, बुड़मू से कोठीटांड़ तक।

2. टांगरबाली मोड़ होते हुए बेड़ो तक।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्ट रूट का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

One thought on “रांचीः मुड़मा मेला को लेकर NH-75 का रूट डायवर्ट, 27 से 29 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था”

Comments are closed.