चितरपुर समृद्धि महिला किसान FPO द्वारा, छोटकीपोना में महिला किसान दीदीयों के साथ ट्रेनिंग कार्यक्रम, आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में FPO के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिल देव महतो, SWITCHON फाउंडेशन के जिला अधिकारी दीपक कुमार समेत 31 किसान दीदीयों ने भाग लिया।

प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर
इसमें कलस्टर आधारित जैविक, एवं प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया । ट्रेनिगं के दौरान कहानी के माध्यम से पौधों में होने वाली नई बीमारियों का मुख्य, कारण अंधाधुंध रसायनों का प्रयोग, तथा हाइब्रिड बीजों और फसलों पर निर्भरता और इसके दुष्परिणाम के बारे में बताया गया।

अधिक मुनाफा कमाने पर जोर
इसमें बाद Switchon के दीपक कुमार ने सभी उपस्थित दीदियों, को किचन गार्डन के रूप में जरूरी फसल ,सब्जी उगाकर अपने बच्चों और परिवार को सुरक्षित रखने हेतु, अपील की और धीरे-धीरे सभी खेतों से अपनी मिट्टी और अन्य लोगों को भी बीमारी से बचने, खेती के लागत को कम करने, और अधिक मुनाफे से आर्थिक लाभ प्राप्त कैसे हो इसकी जानकारी साझा की। अंत में सभी दीदियों ने भी इसका समर्थन किया ,जिससे पुनः जैविक खेती को अपनाने और स्वावलंबी बने और दूसरे को भी प्रेरित करेंगे , इसकी भरोसा दिलायी।
One thought on “रामगढ़ः चितरपुर समृद्धि महिला किसान FPO की दीदियों के लिए हुआ ट्रेनिंग का आयोजन, जैविक खेती की दी गई जानकारी”
Comments are closed.