Skip to main content

Panchayat Darpan

|

सीएचसी कर्रा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बने डॉ. पीसी झा, पदभार संभालते ही मरीजों को बेहतर सेवा देने को बताया प्राथमिकता

खूंटी। खूंटी जिले के कर्रा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को डॉ. पीसी झा ने नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर सीएचसी के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

पदभार संभालने के बाद डॉ. पीसी झा ने कहा कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को समय पर उपचार मिले, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: छतरपुर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का अयोजन, 88 बच्चों के दिन की हुई जांच 19 सर्जरी के लिए चिन्हित

दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं पर रहेगा ध्यान

डॉ. झा ने कहा कि मरीजों को जरूरी दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने पर उनका जोर रहेगा।

पदभार ग्रहण के मौके पर प्रदीप सिन्हा, अश्विनी साव, जयप्रकाश, सचिन कुमार, विपुल कुमार, बैजू कुमार, शिवम कुमार और रश्मि नंदलाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ मिलकर अस्पताल की सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें: गांव में इलाज के दौरान 43 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप