Skip to main content

Panchayat Darpan

|

इंडियन बैंक ने कृषि समेत तीन सेक्टर के लिए 1,020 करोड़ रुपये के लोन मंजूर किए

विशाखापत्तनम में आयोजित एक विशाल क्रेडिट कैंप के दौरान इंडियन बैंक ने रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों के लिए कुल 1,020 करोड़ रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की है. यह आयोजन बैंक के हैदराबाद स्थित फील्ड जनरल मैनेजर कार्यालय (FGMO) के तत्वावधान में किया गया था.इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) एवं सीईओ बिनोद कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे

लोन वितरण का ब्योरा

  • MSME क्षेत्र: इस वर्ग को सबसे अधिक 512 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो कुल राशि का सबसे बड़ा हिस्सा है.
  • रिटेल क्षेत्र: रिटेल उधारकर्ताओं के लिए 351 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए.
  • कृषि क्षेत्र: कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 157 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई.

अभियान का उद्देश्य

इस विशेष क्रेडिट कैंप का उद्देश्य ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उद्यमियों, किसानों और आम नागरिकों को समय पर संस्थागत लोन उपलब्ध कराना है. इसके जरिए बैंक का लक्ष्य प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों को मजबूती देना, कृषि कार्यों का समर्थन करना और लोगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है. इस कार्यक्रम में बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर रामचंद्र बाबू एम. सहित कई जोनल और MCB प्रमुख शामिल हुए. बैंक के एमडी बिनोद कुमार ने कहा कि इंडियन बैंक समावेशी आर्थिक विकास को गति देने और ग्राहकों को समय पर वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.