Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः बाड़े गांव के टैक्सी चालक के बेटे ने हासिल किया जिला स्तरीय कोशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी में दूसरा स्थान

राजधानी रांची अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के बाड़े गांव निवासी प्रदीप सिंह के बेटे रीतेश सिंह ने अपनी प्रतिभा से राज्य भर में अपना और अपने गांव का नाम रोशन किया है। रीतेश ने जिला स्तरीय कोशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी (District level Skill Competition cum Exhibition) 2026-27 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ेंः रांचीः बुनियादी सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहा बुढ़मू प्रखंड का बाड़े गांव, ग्रामीणों ने फुटबॉल मैदान और सड़क बनाने की मांग

पढ़ाई में तेज है रीतेश

रीतेश को यह पुरस्कार 31 अक्तूबर को ASTVS जिला स्कूल रांची में आयोजित समारोह में दिया गया। रीतेश बालकृष्ण प्लस 2 हाई स्कूल रांची का छात्र है। पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ इससे जुड़े गतिविधियों में भी वह काफी तेज और प्रतिभाशाली है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार पीएम श्री एवं समग्र शिक्षा योजना के तहत जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।

 

कार चालक है पिता

रीतेश की इस उपलब्धि पर उसके पिता प्रदीप सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। प्रदीप सिंह पेशे से ड्राइवर हैं और रांची में रहकर प्राइवेट टैक्सी चलाने का काम करते हैं।