मांडर थाना अंतर्गत टीको गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में आज राष्ट्रीय राजमार्ग 75 को ब्राम्बे चौक ग्रामीणों ने जाम कर दिया। सभी ग्रामीण हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। मांडरथाना अंतर्गत सेवाडीह गांव के लोगों ने सड़क जाम किया था । जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी । हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोग माने और जाम खत्म हुआ।
गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सेवाडीह गांव के निवासी रामू उंराव गुरुवार शाम को दूध दूध पहुंचाने के लिए टीको गांव के कलेक्शन सेंटर गए थे । इस दौरान वहां पर आरोपी पहुंचा और उनको गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई । जिसके बाद आज लोगों ने शव के साथ ब्राम्बे चौक को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
यह भी पढ़ेंः रांचीः पिठोरिया में होटलकर्मी राहुल की हत्या, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम
जमीन विवाद बनी हत्या की वजह
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। एक ग्रामीण ने बताया कि रामू उरांव की एक 12 एकड़ की जमीन अडरा गांव में है। जिसका खाता संख्या 305 और 306 है। इस जमीन में पांच एकड़ जमीन पर अडरा गांव के कारू सिंह से विवाद चल रहा था। हो सकता है इस विवाद के कारण ही कारू सिंह ने रामू उरांव की हत्या की हो।
तीन लोग हुई गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारू सिंह के परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आश्वसन दिया है कि जो भी हत्या के दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी और मांडर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया की रामू उरांव के परिवार को राहत देते हुए उनका केसीसी लोन माफ कर दिया जाएगा। रामू उरांव की उम्र लगभग 43 साल की थी और वह खेती बारी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे ।
2 thoughts on “रांचीः सेवाडीह गांव के किसान रामू उरांव की गोली मारकर हत्या, विरोध में ग्रामीणों ने ब्राम्बे चौक किया जाम”
Comments are closed.