Skip to main content

Panchayat Darpan

|

ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब एफसी छाता के नाम रहा

खूंटी। बिरसा मेमोरियल क्लब गोविंदपुर (बीएमसी) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में एफसी छाता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एफसी महुगाव उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन कर आवागमन रोका

फाइनल मुकाबले के बाद विधायक सुदीप गुड़िया ने विजेता एफसी छाता और उपविजेता एफसी महुगाव की टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। गुड़िया ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा और फुटबॉल के प्रति उत्साह की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें बेहतर मंच और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की है।

इसे भी पढ़ें: शिवनाथपुर पंचायत की बदहाल सड़कों से ग्रामीण परेशान, सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। छोटे मैदानों और गांवों से निकलने वाले खिलाड़ियों को यदि नियमित प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रतियोगिताएं मिलें, तो वे जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ा मानव-हाथी संघर्ष, दो दशकों में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर जिला परिषद सदस्य जोरोन आईंद, जरियागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, मीना देवी समेत कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण इलाकों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने का अवसर मिलता है।

इसे भी पढ़ें: मुखिया का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, राज्य में अगले साल मार्च – अप्रैल के बीच होंगे पंचायत चुनाव

TOP10 Industrial & Political News of Jharkhand

हमारी खबरों तथा लेखों पर आप अपने सुझाव या प्रतिक्रिया हमें वाट्सऐप के माध्यम से +918210780320 पर भेज सकते हैं अथवा हमें editor.pd@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

One thought on “ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब एफसी छाता के नाम रहा

Comments are closed.