Skip to main content

Panchayat Darpan

|

आरआरबी जेई भर्ती 2026: 3993 पदों के लिए शुरू हुआ आवेदन, 13 सितंबर तक मौका

आरआरबी जेई भर्ती 2026: भारतीय रेलवे (Indian railway) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए रेलवे एक सुनहरा मौका लेकर आया है. रेलवे ने जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेंट्रल एंप्लॉयमेंट नोटिस (CEN No. 04/2026) के तहत जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के 3993 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है. योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भारतीय रेलवे द्वारा यह राष्ट्रीय स्तर की भर्ती जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के विभिन्न तकनीकी विभागों जैसे कि सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन और स्टोर्स विभाग में नियुक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है. इन कुल 3993 पदों में से सामान्य (UR) वर्ग के लिए 1699, ओबीसी (OBC) के लिए 913, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 624, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 363 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 394 पद आवंटित किए गए हैं. सिविल इंजीनियरिंग विभाग में सबसे अधिक 1638 पद घोषित किए गए हैं, जिसमें जूनियर इंजीनियर (पी. वे) के सर्वाधिक 845 पद शामिल हैं.

शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई हैं. जूनियर इंजीनियर के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा (जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी आदि) में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बी.ई./बी.टेक (B.E./B.Tech) डिग्री होना अनिवार्य है. डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट पद के लिए किसी भी इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है. जो उम्मीदवार अभी अपने अंतिम वर्ष के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती में आवेदन करने के पात्र नहीं हैं.

आदिवासी छात्रों की उच्च शिक्षा को सहारा, NFST के तहत पांच साल में मिली 3,750 फेलोशिप

आयु सीमा

इन दोनों ही पदों में आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) को 3 वर्ष (अधिकतम 36 वर्ष) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) को 5 वर्ष (अधिकतम 38 वर्ष) की छूट दी जाएगी. . दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी.

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-6 के तहत शानदार वेतन और सुविधाएं दी जाएंगी. मूल वेतन के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं, रेलवे पास यात्रा लाभ (जैसे SC/ST उम्मीदवारों के लिए मुफ्त रेलवे पास सुविधा) और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लाभ प्रदान किए जाएंगे. सभी भत्तों को मिलाकर शुरुआती ग्रॉस सैलरी लगभग 42,000 रुपये से 52,000 रुपये प्रति माह के बीच रहेगी.चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में कोई भी इंटरव्यू राउंड शामिल नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर चार मुख्य चरणों में किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक आवेदन वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद “Create an Account” लिंक पर क्लिक करें और अपने चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्टर कराना होगा. फिर लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी. उम्मीदवार केवल किसी एक आरआरबी (Zone) को चुनकर ही आवेदन कर सकते हैं. एक से अधिक आरआरबी में आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे. इस बार उम्मीदवारों को पहले से खींची गई फोटो अपलोड नहीं करनी है, बल्कि पोर्टल के लाइव कैमरा/वेबकैम से अपनी फोटो कैप्चर करनी होगी. फोटो कैप्चर करते समय गहरे रंग के कपड़े पहनें (सफेद कपड़ों से बचें). सफेद कागज पर काली स्याही के पेन से रनिंग हैंडराइटिंग में किए गए हस्ताक्षर की स्पष्ट प्रति अपलोड करें. (ब्लॉक या कैपिटल अक्षरों के हस्ताक्षर खारिज कर दिए जाएंगे. यदि आप एससी/एसटी वर्ग से हैं और मुफ्त यात्रा पास चाहते हैं, तो अपना वैध जाति प्रमाणपत्र पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करें.

हर संकट से लड़कर कैसे खड़े हो जाते हैं गांव

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है. 400 रुपये पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के बाद बैंक शुल्क काटकर रिफंड कर दिए जाएंगे. वहीं एससी, एसटी, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों, ईबीसी और पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क ₹250 है, जो परीक्षा में बैठने पर पूरी तरह रिफंड कर दिया जाएगा.

आवेदन की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए परक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 है. आवेदन की तारीख 14 अगस्त से शुरू हो गई है. रेलवे ने अभ्यर्थियों को आखिरी दिनों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक और इंटरनेट की समस्याओं से बचने के लिए समय से पहले आवेदन करने की सलाह दी है.