झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में छोटानागपुर स्तरीय महिला किसान कन्वेंशन शहीद सुभाष मुंडा हाल दलादली, रांची में आयोजित किया गया। छोटानागपुर स्तरीय पहला महिला किसान कन्वेंशन का आधार पत्र झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने पेश करते हुए कहा झारखंड में 25 प्रतिशत कृषि जमीन है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की आधी आबादी महिला किसान ही धान की रोपनी, निकौनी, कटनी, मिसनी, सफ़ाई करने तथा सब्जी उत्पादन एवं बेचने में मुख्य भूमिका है। इसके बावजूद महिला किसानों को किसान का दर्जा नहीं दिया जाता।
आगामी आंदोलन की बनी रणनीति
महिला किसानों के लिए ग्रामीण रोजगार, कुटीर उद्योग, वनपटटा, आवास, पेंशन सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने की मांग पर आन्दोलन करने, पंचायत स्तर पर धान खरीदी केन्द्र नवंबर तक खोलने, घोषित एस एस पी सभी किसानों के लिए लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। 23 अक्टूबर तक हर गांवों में किसान पंचायत करने,15 नवंबर शहीद बिरसा मुंडा जयंती पर हर गांवों में झंडोत्तोलन कर जल, जंगल जमीन, खनिज संपदा,सी,एन टी एक्ट – एस,पी,टी एक्ट की रक्षा का शपथ लेने, किसान आन्दोलन के 6 वीं वर्षगांठ पर झारखंड राज भवन सहित सभी जिला मुख्यालयों पर 26 से 27 नवंबर तक किसान पड़ाव/ घेराव का आह्वान किया गया।

उठाए गए महिलाओं से संबंधित मुद्दे
महिला किसान कन्वेंशन में सर्वसम्मति से महिला किसान कन्वेंशन हर जिलों/ अंचलों/ पंचायतों में करने, महिला किसानों के लिए ग्रामीण रोजगार, कुटीर उद्योग, वनपटटा, आवास, पेंशन एवं सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने, महिला किसानों के साथ भेद भाव, महिला उत्पीडन, दहेज़ उत्पीड़न, दहेज़ हत्या,डायन हत्या,वाल विवाह, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों, नशा के खिलाफ अभियान चलाने एवं आंदोलन करने, महिला किसानों के लिए हर स्तर पर कार्यशाला आयोजित करने, किसान सभा के हर सम्मेलन, कन्वेंशन में महिला किसानों को नेतृत्व की भूमिका में रखने पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोरेज खोलने, महिला किसानों के नाम जमीन पंजीकरण, एवं के सी,सी ऋण के लिए आन्दोलन तथा लोकतंत्र का हत्यारा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने का प्रस्ताव कन्वेंशन में पारित किया गया ।
महिला किसानों के बिना संभव नहीं है कृषि
छोटानागपुर स्तरीय महिला किसान कन्वेंशन को मुख वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए रंगोवती देवी ने कहा महिला किसानो के बिना कृषि संभव नहीं है , महिला किसानों का यह कन्वेंशन झारखंड के अन्नदाता किसानों के आन्दोलन का मील का पत्थर साबित होगा, झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष असिम सरकार, लक्ष्मी मुंडा,सहचरी देवी, रीता स्वासी,साबितरी गुड़िया, मिला कुजुर, सुनिता कुमारी,पूनम डोडराए,आसिपन सोए, सीमा केरकेट्टा,निमा तिर्की,कृति सिंह मुंडा,छोटन देवी,अनीमा मुंडा,पूनम उरांव,वालों उरांव प्रतिमा उरांव,बिसुनमनी उरांव,मनीषा उरांव, पार्वती कुमारी, शांति उरांव,सुमरी उरांव, झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव मदुवा कच्छप, कोषाध्यक्ष, प्रदीप गुड़िया, प्रफुल्ल लिंडा, ललित मुंडा,राजू मुंडा आदि ने संबोधित किया। महिला किसान कन्वेंशन में 23 सदस्यीय संयोजन कमिटी का चुनाव किया गया। कन्वेंशन के पश्चात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पूतला दहन किया गया। छोटानागपुर स्तरीय महिला किसान कन्वेंशन की अध्यक्षता मिला कुजुर,कृति सिंह मुंडा, रीता स्वासी ने किया।