लोहरदगा जिला अंतर्गत हनहट गांव में जतरा का आयोजन किया गया। दशहरा के मौके पर प्रत्येक वर्ष इस मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेला में आदिवासी समाज के लोग पड़हा के रूप में ढोल नगाड़़े के साथ आते हैं। जिसके बाद यह मेला लगता है। इस मेला में लोग पारंपरिक वेशभूषा में आते हैं और नाच गान करते हैं।
यह भी पढ़ेंः रांचीः हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ बुढ़मू का ऐतिहासिक गुतरू मेला

मेला को लेकर है यह परंपरा
मेला को लेकर एक परंपरा यह भी है कि यह मेला सदियों से यहां पर लगाया जा रहा है। इसके पीछे मान्यता यह है कि इस मेले में आदिवासी समाज के युवक-युवतियां आते हैं और शादी ब्याह के लिए पहली बार एक दूसरे को देखते हैं और यहां से रिश्ते की बात चलती है। इसलिए इस मेले का को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।