देश की राजनीति में इस वक्त पक्ष और विपक्ष की घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस जहां एक तरफ ज्ञानेश कुमार और वोट चोरी के मामले को मुद्दा बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ का नारा देकर देशव्यापी आंदोलन कर रही है। इसके तहत आज देश भर में अलग-अलग स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध मार्च निकाला।

निकाली गई पदयात्रा
झारखंड की राजधानी रांची में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और हेमंत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत मोरहाबादी के बापू वाटिका से हुई।

कई बड़े नेता हुए शामिल
यह पदयात्रा बापू वाटिका से से शुरू होकर बिरसा मुंडा म्यजियम तक आयोजित की गईष इस पदयात्रा काा नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। इस पदयात्रा में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्ुण मुंडा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

ठाकुरगांव मंडल के सदस्य हुए शमिल
इस दौरान भाजपा ठाकुरगांव मंडल से भी आए बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए । ठाकुरगांव मंडल के अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। इस दौरान बाड़े पंचायत के पंचायत सचिव सुरजन गोड़ाइत, बिरसा मुंडा, राजू सिंह, सागर गोप, तपेश्वर मिश्रा, भाजपा जिला ग्रामीण पश्चिमी के उपाध्यक्ष रामकुमार दूबे, , मनोज बाजपेयी,उत्पल लाल, रजेश कुशवाहा, भीम सिंह मुंडा, कुंती देवी, विमला देवी, सुनैना देवी समेत कई लोग शामिल हुए।