Skip to main content

Panchayat Darpan

|

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के अवसर पर ICAR-NISA में होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, कई विषयों पर होगी चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 तथा अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, रांची की तरफ से एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा । इससे संबंधित जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. अभिजीत कर ने बताया कि “ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के मार्ग के रूप में उच्चतर कृषि” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 15 अक्टूबर 2026 को सुबह बजे से शाम 5:30 बजे तक ICAR-NISA नामकुम स्थित के पलाश हॉल में किया जाएगा। यह संगोष्ठी अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 तथा अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

 

महत्वपूर्ण विषयों पर दी जाएगी जानकारी

संगोष्ठी में आजीविका के अवसरों, सतत उत्पादन प्रणालियों, खाद्य सुरक्षा, कृषि अपशिष्ट के मूल्यवर्धन, पोषण, मूल्य संवर्धन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा ग्रामीण उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसमें वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, किसानों, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। डॉ. अभिजीत कर इस संगोष्ठी के संरक्षक होंगे, जबकि डॉ. देबबंद्या महापात्र, प्रधान वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष, संयोजक तथा डॉ. अर्चना महापात्र, वैज्ञानिक, आयोजन सचिव के रूप में अपनी भूमिका निभाएँगी। संगोष्ठी में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से भाग लेने की सुविधा उपलब्ध होगी तथा इसके लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है।

One thought on “अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के अवसर पर ICAR-NISA में होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, कई विषयों पर होगी चर्चा”

Comments are closed.