Skip to main content

Panchayat Darpan

|

मुखिया का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, राज्य में अगले साल मार्च – अप्रैल के बीच होंगे पंचायत चुनाव

झारखंड में मुखिया का मानदेय बढ़ाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। झारखंड सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। उन्होंने पलामू में पिछले महीने ही इसका ऐलान किया था। अब विभाग के सूत्रों की मानें तो इस दिशा में तैयारी तेज कर दी गई है। झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार मुखिया का मानदेय बढ़ाने का फैसला लेगी।

मंत्री ने पहले भी किया था ऐलान

ध्यान रहे कि 5 मई को पलामू में पंचायती राज विभाग के द्वारा प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पंचायती राज विभाग के निदेशक राजेश्वरी बी भी शामिल थी। यही से सम्मेलन उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ऐलान किया था कि झारखंड में पंचायत को सशक्त बनाया जा रहा है।मुखिया को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें – सरकारी नौकरी पर संकट, खेती में कम होता मुनाफा और परिवार की छोटी होती जमीन : खतरे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था


तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है सरकार
झारखंड की सरकार इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है और प्रस्ताव भी तैयार किया है। अब विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्ताव पर तेजी से काम किया जा रहा है । मंत्री ने 2027 में निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव होने का भी ऐलान किया था। दूसरी तरफ चुनाव आयोग अगले साल मार्च से अप्रैल महीने में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। इस बार के चुनाव में पेसा कानून, एससी-एसटी आरक्षण, ओबीसी आरक्षण का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

चुनाव को लेकर तैयारी तेज

नगर निकाय चुनाव की तरह ही पंचायत चुनाव भी मतपत्रों के माध्यम से होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतपेटियों के बावत जानकारी मांगी है। इससे यह साफ हो गया है कि मतपत्रों से ही चुनाव होगा। एक मतदाता को तीन वोट देने होंगे। इनमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वोट दिया जाएगा।

आदिवासी छात्रों की उच्च शिक्षा को सहारा, NFST के तहत पांच साल में मिली 3,750 फेलोशिप

किस रंग का क्या है मतलब


सफेद रंग का मतपत्र पंचायत के वार्ड सदस्य के लिए होगा। मुखिया के लिए गुलाबी, पंचायत समिति सदस्य के लिए हल्का हरा और जिला परिषद सदस्यों के लिए हल्के पीले रंग का मतपत्र होगा। चुनाव की तैयारियों के साथ- साथ विभाग यह भी प्रयास कर रहा है कि बेहतरीन पंचायत और बेहतरीन मुखिया को सम्मानित भी किया जाए। समय – समय पर पंचायत में बेहतरीन काम करने वाले मुखिया के पहचान की भी तैयारी है।

One thought on “मुखिया का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, राज्य में अगले साल मार्च – अप्रैल के बीच होंगे पंचायत चुनाव

Comments are closed.