झारखंड में बारिश का दौर जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने 27 अगस्त को राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रांची समेत इन जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें: पलामू में सखी मंडल की दीदियों के राखी बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां बनाने का लक्ष्य
10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त को रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लातेहार, चतरा और गिरिडीह में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 28 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
इसे भी पढ़ें: देश में Regenrative कृषि के मायने और जरूरत, पढ़ें डिटेल रिपोर्ट
कुमारडूंगी में 97 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटों में पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडूंगी में राज्य में सबसे अधिक 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान गुमला में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी रांची में भी सोमवार सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक महसूस की गई।
इसे भी पढ़ें: झारखंड में अगले तीन दिन बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी हुई
सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 34.8 और 26.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.1 और 25.1 डिग्री, बोकारो में 32.1 और 25.5 डिग्री तथा चाईबासा में 32.8 और 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इसे भी पढ़ें: रांची में चीनी के दाम थमे, 63 रुपए किलो पर स्थिर; तेजी पर लगा ब्रेक
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है। खासकर आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश वाले इलाकों में लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने को कहा गया है।
इसे भी पढ़ें: गांव की सरकार अब जेब में, ‘मेरी पंचायत’ ऐप पर बजट से विकास कार्य तक पूरी जानकारी