Skip to main content

Panchayat Darpan

|

भारी बारिश के कारण बुढ़मू प्रखंड के बाड़े गांव में गिरे आधा दर्जन मकान, प्रशासन से मदद की गुहार

झारखंड में पिछलें दिनों हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है. तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण किसानों और ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। हां एक तरफ लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया और सब्जियां खेतों में डूब गई, इसके कारण खेतों में सब्जियां खराब हो गई है। खेतों में खराब हुई सब्जियों का असर इसकी कीमतों पर पड़ा है। बाजार में सब्जियां महंगी हो गई है.

बाड़े गांव में गिरे आधा दर्जन मकान

दूसरी तरफ भारी बारिश के कारण रांची के मांडर, बेड़ो और बुढमू प्रखंड में कई कच्चे मकानों के गिरने की खबर आई है। तीन दिनों की भारी बारिश के कारण बुढ़मू प्रखंड के बाड़े गांव में छह महान गिर गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई भी जनप्रतिनिधि घर गिरने के बाद उनसे मिलने नहीं गया है। जिन लोगों के घर गिरे हैं उन लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

 

सुरज मुंडा का घर
रितु मुंडा का घर
आरती देवी का घर
ननकु मुंडा का घर
प्रवेश महतो का घर
शांति देवी का घर

पीड़ित परिवारों से मिले पंचायत समिति सदस्य

बाड़े पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुरजतन गोड़ाइत ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और कहा की पीड़ित परिवारों को सात्ंवना दी और कहां कि प्रखंड की तरफ से जो भी मदद दी जाती है वो दिलाई जाएगी और जल्द से जल्द परिवारों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.