Skip to main content

Panchayat Darpan

|

27-28 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक मुड़मा जतरा का आयोजन, तैयारियों पर हुई चर्चा

मांडरः ऐतिहासिक पारंपरिक राजी पड़हा जतरा समिति मुड़मा की बैठक गुरुवार को मुख्य संयोजक राजी धर्मगुरु बंधन तिग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 27 और 28 अक्टूबर को होने वाली मुड़मा जतरा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, बंगाल, असम, बिहार, मध्य प्रदेश के अलावा भूटान और नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में वर्ष 2024 और 2025 की जतरा की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने का मुद्दा भी उठा।

अगली बैठक में होगा फैसला

चालीसों पड़हा के पाहन-पुजारियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए बकाए राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि राशि नहीं मिलने से जतरा से जुड़े लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही तय किया गया कि अगली बैठक में पाहन-पुजारी सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे कि वर्ष 2026 की जतरा के लिए सरकार से वित्तीय सहयोग लिया जाए या नहीं। बैठक में बड़ी संख्या में पाहन-पुजारी और जतरा प्रेमी उपस्थित थे।

One thought on “27-28 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक मुड़मा जतरा का आयोजन, तैयारियों पर हुई चर्चा”

Comments are closed.