पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में नेशनल हाईवे-39 के निर्माण स्थल पर गुरुवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने उन्हें तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों में डर का माहौल है।
इसे भी पढ़ें: बंदुआ पंचायत के गांवों में नशे पर लगा प्रतिबंध, निगरानी टीम बनाने का लिया निर्णय
घायल मजदूरों के अनुसार रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और उनसे माचिस मांगी। मजदूरों ने माचिस नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 26 वर्षीय अजय हांसदा और 20 वर्षीय संजय हांसदा घायल हुए। दोनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं। घायलों को पैर और पेट में गोली लगी है। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं।
इसे भी पढ़ें: झारखंड में PESA ने पंचायत और ग्रामसभा के बीच बदला शक्ति संतुलन, कंपनियों के लिए बदला काम करने का तरीका

सतबरवा इलाके में एनएच-39 के फोरलेन का काम चल रहा है। रजडेरवा में फ्लाईओवर निर्माण के ऊपर ही मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी कैंप बनाया गया है। वारदात के बाद बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी कपिल चौधरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।
इसे भी पढ़ें: ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब एफसी छाता के नाम रहा
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे राहुल दुबे गैंग का हाथ होने की सूचना भी सामने आ रही है, लेकिन पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस आरोपितों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।
इसे भी पढ़ें: प्रदूषण, अतिक्रमण और कम वर्षा के कारण नदियों में कम हो रहा पानी, सिंचाई और शुद्ध पानी पर संकट
घटना के बाद एनएच निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। देर रात निर्माण कार्य वाले इलाके में हुई फायरिंग ने अस्थायी कैंपों में रहने वाले मजदूरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि हमलावर कौन थे, वे मजदूरों तक कैसे पहुंचे और फायरिंग के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।
इसे भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम में 58 रिक्त चौकीदार पदों पर नियुक्ति की मांग उठी
2 thoughts on “फोरलेन निर्माण कैंप में घुसे अपराधी, दो मजदूरों को मारी गोली”
Comments are closed.