Skip to main content

Panchayat Darpan

|

भारी बारिश में ध्वस्त हुए दो मकान, पीड़ित परिवारों ने मांगी तत्काल राहत

खूंटी। लगातार हुई मूसलधार बारिश और अतिवृष्टि ने उड़ीकेल पंचायत के चांपी गांव में दो गरीब परिवारों का आशियाना उजाड़ दिया। 28 और 29 अगस्त को हुई भारी बारिश के बाद शनिवार रात जोनसन आईन्द का निजी मकान और पुष्पल आईन्द का प्रधानमंत्री आवास अचानक ध्वस्त हो गया। मकान गिरने के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: गांवों में जल सुरक्षा मजबूत करने की बनी रणनीति, जेजेएम 2.0 और एसबीएम-जी 2.0 के काम होंगे एकीकृत

घटना की जानकारी मिलने के बाद उड़ीकेल पंचायत के मुखिया क्षत्री हेमरोम रविवार को चांपी गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और ध्वस्त मकानों का जायजा लेकर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुखिया ने परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि में गरीब परिवारों का घर उजड़ना दुखद है और मामले की जानकारी प्रशासन को दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पलामू में सखी मंडल की दीदियों के राखी बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां बनाने का लक्ष्य

मुखिया ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवारों को सरकारी राहत और आवास सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी। दोनों परिवारों के लिए फिलहाल सबसे बड़ी परेशानी सिर छिपाने की जगह की है। ऐसे में प्रशासनिक सहायता मिलने तक उन्हें रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: बंदुआ पंचायत के गांवों में नशे पर लगा प्रतिबंध, निगरानी टीम बनाने का लिया निर्णय

मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और रहने के लिए आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए जल्द सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। लगातार बारिश से कच्चे और कमजोर मकानों को हुए नुकसान के बीच अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की राहत कार्रवाई पर है।

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब एफसी छाता के नाम रहा